फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 30 lakh from courier worker on gun point

बंदूक की नोक पर दिल्ली के कूरियर कर्मियों से लूटे 30 लाख

Thu, 22 Oct 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 22 Oct 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
robbery of 30 lakh from courier worker on gun point

गन प्वाइंट पर चलती ट्रेन में दिल्ली के दो कूरियर कर्मचारियों से 30 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात हरियाणा में रोहतक के पास अंजाम दी गई। खुर्जा पैसेंजर में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने कर्मियों के सिर पर पिस्तौल तानकर वारदात को अंजाम दिया। खरावड़ स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही आरोपी तमंचे लहराते हुए पैसे लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


बदमाशों ने विरोध कर रहे यात्रियों को भी पिस्तौल दिखाकर चुप कर दिया। वारदात के बाद से रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया है। अभी तक आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। दोनों कर्मचारी डर के कारण रात से ही जीआरपी थाने में बैठे हुए हैं। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ट्रेन में पास आकर बैठे और पूछताछ करने लगे
जीआरपी के मुताबिक दिल्ली के चांदनी चौक में आशीष कुमार एंड अंकित कुमार कूरियर कंपनी है। इस कंपनी के कर्मचारी राजस्थान के जिला सिरोही के कालिंदरी निवासी धीरज और राजस्थान के मांडनी निवासी कुइंया राम सोमवार को दिल्ली से रोहतक आए थे। कंपनी ने दोनों को शौरी मार्केट के एक व्यापारी से रुपये लेने के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को दोनों कर्मचारी रुपये से भरा बैग लेकर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। यहां से दोनों ने दिल्ली जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन ली। पीड़ितों ने बताया कि जब वे ट्रेन में बैठे तभी उनके सामने वाली सीट पर तीन युवक आकर बैठ गए। तीनों युवकों ने अचानक दोनों कर्मचारियों से उनके हाथ में मौजूद बैग में रखे सामान के बारे में पूछ लिया।

पूछताछ के दौरान युवक करने लगे छीनाझपटी

robbery of 30 lakh from courier worker on gun point

कर्मियों ने बताया कि बैग में कपडे़ हैं। फिर तीनों युवकों ने कहा कि कपड़ों में इतना वजन नहीं होता। इसके बाद तीनों आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों से छीनाझपटी शुरू कर दी। पीड़ितों ने शोर भी मचाया, लेकिन आरोपियों ने बैग छीन लिया।

छीनाझपटी में बैग से नोटों की गड्डियां नीचे गिर गई। मामला रुपये लूटने का पता चलने पर अन्य यात्रियों ने भी बदमाशों से बैग छीनने की कोशिश की। इस पर आरोपियों ने दोनों कर्मचारियों पर पिस्तौल तान दी।

यात्रियों को भी पिस्तौल दिखाया और धमकी दी। जैसे ही ट्रेन खरावड़ स्टेशन पर रुकी तो यात्रियों को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना से रेलवे पुलिस की नींद उड़ी

robbery of 30 lakh from courier worker on gun point

ट्रेन में हुई लूट की इस बड़ी घटना से रेलवे पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए हैं। जीआरपी डीएसपी हिसार विजय कक्कड़, सीआईए इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह, थाना रोहतक एचएचओ सुखबीर सिंह, बहादुरगढ़ एसएचओ सूबे सिंह सहित काफी पुलिस बल जांच के लिए पहुंचा।

जीआरपी थाना रोहतक के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता धीरज के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ स्नैचिंग व लूटपाट सहित कई आरोपों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस कई पहलुओं को लेकर जांच आगे बढ़ा रही है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि लुटेरे कुल कितनी राशि लूट ले गए।

सुरक्षा पर उठे सवाल
राजकीय रेलवे पुलिस के डीएसपी की अगुवाई में रोहतक पुलिस ने वारदात स्थल पहुंच मामले की कई पहलुओं को लेकर जांच शुरू कर दी। ट्रेन में हुई इस वारदात से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। एक ओर तो त्यौहारी सीजन में रेलवे पुलिस व रेलवे पुलिस फोर्स गाड़ियों में जांच अभियान चला रही है, लेकिन दूसरी ओर चलती ट्रेन में लूट की इतनी बड़ी वारदात ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed