{"_id":"573b4df14f1c1be36dac6f05","slug":"robbery-of-14-crore-in-diamond-showroom-accused-owner-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड शोरूम में 14 करोड़ लूट का ड्रामा, आरोपी मालिक को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायमंड शोरूम में 14 करोड़ लूट का ड्रामा, आरोपी मालिक को जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 18 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
डायमंड शोरूम में लूट, मालिक गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉर एवर डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट का ड्रामा रचने के मुख्य आरोपी विनोद वर्मा को सात दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने विनोद का और रिमांड नहीं मांगा। इस पर कोर्ट ने उसे 31 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं, पुलिस अभी तक षड्यंत्र के सहआरोपी और विनोद के भाई रजनीश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जबकि लूट का ड्रामा करने के तीन आरोपियों वैभव, अंकुर व शिवानी को पहले ही न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है। पुलिस अभी तक शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी बरामद नहीं कर सकी है, जिसे विनोद ने घग्गर नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
इससे पहले सेक्टर-17 थाना पुलिस को विनोद का सात दिन का रिमांड मिला था। पुलिस का कहना था कि सहआरोपी रजनीश वर्मा और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करनी है। इसके अलावा लूट का ड्रामा में दिखाए गए हीरे और ज्वेलरी को भी बरामद करना है।
विज्ञापन
हालांकि, मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों वैभव, अुंकर और शिवानी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उनसे रिकवरी कुछ नहीं हुई। वहीं, रजनीश अब तक फरार चल रहा है। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों से उन्हें सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी बरामद नहीं हुई।