{"_id":"57360b244f1c1bb36b919acf","slug":"robbery-of-14-crore-in-diamond-showroom-3-accused-sent-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट, तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डायमंड शोरूम में 14 करोड़ की लूट, तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 14 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 17 डायमंड शोरूम में 14 करोड़ के हीरों की लूट के ड्रामे में शामिल वैभव, अंकुर व शिवानी को पुलिस ने शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से कोर्ट ने सभी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, मुख्य आरोपियों में से एक रजनीश वर्मा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि रजनीश का भी पता चल गया है और जल्दी ही वह भी पुलिस की हिरासत में होगा।
विज्ञापन
आरोपियों की सफाई, सही समय का इंतजार कर रहे थे
शुक्रवार को सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन से कोर्ट जाते समय तीनों आरोपियों ने बताया कि वे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। वे पुलिस के सामने पेश हो कर लूट के ड्रामे के बारे में सच बताना चाहते थे। लेकिन वे डर के चलते ऐसा नहीं कर पाए और पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन
शोरूम मालिकों पर गुमराह करने का आरोप
आरोपियों ने बताया कि रजनीश ने उनको एक फिल्म मे काम दिलवाने के नाम पर शोरूम में बुलाया था। जब तीनों शोरूम में पहुंच गए तो दोनों भाइयों ने बताया कि वे अपने शोरूम में लूट का ड्रामा कर रहे हैं। इस पर तीनों ने इस लूट के ड्रामे में उनका साथ देने से इंकार कर दिया और कुछ समय के बाद अपना बैग ले कर शोरूम से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
पुलिस का तर्क: दूर क्यों पार्क की गाड़ियां
लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है की शोरूम से निकलने के बाद तीनों आरोपी शोरूम की बैक साइड की पार्किंग से होते हुए मुख्य सड़क पर पहुंचे। यहां से शिवानी ने आटो लिया और अपने घर चली गई। जबकी वैभव और अंकुर ने रिक्शा लिया और नीलम सिनेमा की पार्क़िग में पहुंचे जहां वैभव ने अपनी कार और अंकुर ने अपना स्कूटर उठाया और घर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि अगर वो लूट के ड्रामें में शामिल नही थे तो अपने वाहन घटनास्थल से इतनी दूर क्यों पार्क किए थे। और शोरूम से निकलने के बाद सीधे पार्किंग में न जाकर घूमकर क्यों गए? पुलिस का कहना है कि इस घटनाक्रम से तो लगता है कि तीनों लूट की साजिश में पूरी तरह से शामिल थे। फिलहाल विनोद पुलिस रिमांड पर ही है उससे पूछताछ जारी है।
सतीश कुमार, डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी इस ड्रामे में विनोद व रजनीश के साथ मिले हुए थे, जिसके बदले में उन्हें दोनों भाईयों ने अच्छे पैसे देने का लालच दिया था।