फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 13 lakhs from cashier

पातड़ां में बाइक सवार युवकों ने कैशियर से 13 लाख लूटे

Mon, 22 Jun 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पातड़ां(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पातड़ां(पंजाब) Updated Mon, 22 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
robbery of 13 lakhs from cashier

बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे गर्ग ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैशियर से सोमवार बाइक सवार दो अज्ञात युवक 13 लाख 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात शहर के बीचोंबीच पड़ती टोभा मार्केट में हुई। सूचना मिलते ही डीएसपी पातड़ां स्वर्णजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और नाकाबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नरवाना रोड पर स्थित गर्ग बस सर्विस के कार्यालय का कैशियर कश्मीर सिंह वासी दुगाल गर्ग पेट्रोल पंप और शिवा टायर से मुख्य कार्यालय से दो दिन की जमा राशि 13 लाख 40 हजार रुपये जाखल रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच में जमा करवाने बाइक पर जा रहा था।
विज्ञापन


जब वह टोभा मार्केट पहुंचा तो दो बाइक सवारों ने पीछे से उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया और उससे पैसे वाला बैग छीनकर फरार हो गए। कश्मीर सिंह ने उनकी इधर-उधर तलाश की लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने अपने मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एसपी पटियाला प्रितपाल सिंह, डीएसपी अर्शदीप सिंह, डीएसपी समाना सुखदेव सिंह विर्क और डीएसपी पातड़ां स्वर्णजीत सिंह मौके पर पहुंचे और भगत सिंह चौक में नाकाबंदी करके आस पास के लोगों से मामले की जानकारी लेनी शुरू की। एसपी सिटी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। मामले में शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।


सीसीटीवी में नहीं मिल रहा सुराग
लूट की वारदात के बाद पुलिस दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है लेकिन किसी भी कैमरे में आरोपी कै द नहीं हो सके क्योंकि दुकानदारों ने कैमरों को अपनी दुकानों पर ही फोकस किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed