{"_id":"576f77044f1c1bea7379a814","slug":"robbery-loot-thievery-car-robbery-car-thievery-car-loot-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में लूटी गई फोर्ड एन्डेवर, धोने वाले से चाबी लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में लूटी गई फोर्ड एन्डेवर, धोने वाले से चाबी लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Jun 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में कार की लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में फोर्ड एन्डेवर गाड़ी की लूट का मामला सामने आया है। चोर गाड़ी धोने वाले से धोखे से चाबी लेकर फरार हो गया। वारदात सेक्टर 21 में सवेरे उस समय अंजाम दी गई, जब संदीप नाम का युवक गाड़ी धो रहा था। गाड़ी बिजनेसमैन पृथ्वी सिंह की थी। जब वे कहीं जाने के लिए बाहर आए तो गाड़ी वहां पर नहीं थी।
किसी अनहोनी की आंशका से उन्होंने गाड़ी धोने वाले युवक को बुलाकर पूछा तो उसने बताया कि गाड़ी तो उनके घर का कोई सदस्य यह कहकर ले गया कि साहब को जल्दी जाना है। इस बात की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। सेक्टर 19 थाना के एसएचओ मनिंदर सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।
पूछताछ के बाद पुलिस ने कोठी की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली। पुलिस ने पूछताछ के लिए गाड़ी धोने वाले युवक संदीप को भी बुलाया। जानकारी देते हुए उसने बताया कि वह सवेरे गाड़ी धो रहा था। तभी एक युवक आया और उसे डांटने लगा। उसने डांटते हुए कहा कि तुम गाड़ी सही से नहीं धोते हो। अभी जल्दी करो और चाबी दे दो। साहब को बाहर जाना है। यह सुनते हुए संदीप ने उसे चाबी दी दी और वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।