{"_id":"57162cf74f1c1b7d7b8b45df","slug":"robbery-loot-atm-robbery-atm-loot-crime-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ATM तोड़ रहे थे, युवक ने शोर मचाया तो भाग निकले, बड़ी लूट बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ATM तोड़ रहे थे, युवक ने शोर मचाया तो भाग निकले, बड़ी लूट बची
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Apr 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर में एटीएम चोरी मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में उस समय बड़ी लूट होने से बची, जब एटीएम तोड़ने की कोशिश कर रहे दो बाइक सवार युवक लड़के के शोर मचाने पर भाग गए। सोमवार देर रात सेक्टर 35 में यह वारदात अंजाम देने की कोशिश की गई। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 3 बजे एससीओ नंबर 280 स्थित स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम को तोड़कर पैसे चुराने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शी आकाश शर्मा ने बताया कि वो उसी एटीएम के पहली मंजिल पर रहता है। रात को करीब 3 बजे उसको जोर जोर से तोड़ने की आवाज सुनी। उसने जब नीचे झांक कर देखा तो एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे एटीएम में घुसा हुआ था व तोड़ने की कोशिश कर रहा था जबकि उसका दूसरा साथी मोटरसाइकिल स्टार्ट कर बाहर खड़ा हुआ था।
ये देखते हुए कि एटीएम को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, आकाश ने शोर मचा दिया। जिस पर दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गये। अंधेरा होने की वजह से आकाश मोटरसाइकिल का नंबर नोट नही कर पाया। आकाश मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता है व अपने भाई के साथ वहां पर रहता है। जिसके बाद आकाश ने 100 पर कॉल कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मुआयना किया जिस पर पता चला कि मशीन से आरोपी कैश नही निकाल पाये व मशीन को भी ज्यादा नुकसान नही पहुंचा था। पुलिस ने आकाश के बयानों के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है व छानबीन शुरू कर दी है।