फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in ex army chief v k singh brother house

पूर्व सेनाध्यक्ष के भाई के घर लाखों की चोरी

Thu, 05 Mar 2015 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Thu, 05 Mar 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
robbery in ex army chief v k singh brother house

पूर्व सेनाध्यक्ष और राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के चचेरे भाई के मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर दिनदहाडे़ बंद मकान का ताला तोड़ करीब चार लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने टूटे तालों और अन्य सामान से फिंगर प्रिंट लिए।

विज्ञापन


चोरों ने जनरल वीके सिंह के चचेरे भाई अधिवक्ता रणविजय सिंह के मकान को अपना निशाना बनाया। अधिवक्ता रणविजय सिंह ने बताया कि बीती 24 जनवरी को उसके बेटे की शादी थी। शादी के बाद परिवार के सदस्य घूमने हैदराबाद गए हुए है।
विज्ञापन


वह अपने कार्य के चलते सुबह 10 बजे कोर्ट में आ जाते है और सायं को पांच बजे तक घर लौटते है। मंगलवार सायं को जब घर लौटा तो पीछे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर स्टोर का दरवाजा भी खुला था। अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उसे चोरी का अंदेशा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना कर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट बुलाने की बात कही। बुधवार सुबह पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ पहुंची और निरीक्षण किया। अधिवक्त रणविजय सिंह ने बताया कि चोर डायमंड की अंगूठी, डायमंड की एक जंजीप, सोने की अंगूठी, दो टॉप्स, पांच जोड़ी चांदी की पायजेब, एक चांदी का सैट, चांदी के सिक्के आदि ज्वैलरी चोरी कर ले गए।

इसके अलावा करीब 12 हजार की नगदी चोरी कर ली गई। अधिवक्ता ने बताया कि घर में और भी सामान था मगर पकडे़ जाने की आशंका के चलते चोर ज्वैलरी व नगदी ही चोरी कर फरार हो गए।


मामले में सदर थाना से एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत आई थी। जिस पर निरीक्षण किया गया। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed