फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in 7 shops in chandigarh, panchkula in one night

OMG! एक रात में 7 दुकानों में हाथ साफ कर गए चोर

Sun, 25 Oct 2015 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Updated Sun, 25 Oct 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
robbery in 7 shops in chandigarh, panchkula in one night

चंडीगढ़ और पंचकूला में चोर एक रात में 7 दुकानों में हाथ साफ कर गए। सभी दुकानें मेन रोड पर ही बनी हुई हैं। मनीमाजरा में फन रिपब्लिक के सामने ओल्ड रोपड़ रोड पर बनी छह दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों से कैश सहित अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


सुबह चोरी की सूचना मिलते ही मनीमाजरा पुलिस के कर्मचारी और एसएचओ जसविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने आसपास के एरिया से सारे सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने जांच के बाद चार दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने जिन छह दुकानों को निशाना बनाया उनमें गुलाटी शूज पैलेस की दो दुकानें भी शामिल हैं।
विज्ञापन


चोरों ने गल्ले तोड़कर उसमें पड़े 35 हजार रुपये उड़ा लिए। दुकानदार गुलशन गुलाटी ने बताया कि पैसों के साथ दर्जनों जोड़े जूतों के साथ अन्य सामान भी चोर ले गए। जबकि साथ वाली दुकान लवली सूज का गल्ला तोड़कर चोरों ने उसमें से 52 हजार रुपये उड़ाए। दुकान मालिक ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी दुकान के अंदर घुसकर चोरों ने पूरा सामान इधर-उधर बिखेर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भगत ट्रंक हाउस के मालिक मालिक कृष्ण कुमार ने बताया कि उनकी छत पर बने कमरे का दरवाजा तोड़कर चोर उनकी दो दुकानों के अंदर आए। अंदर आने के बाद चोरों ने उनकी तीनों मंजिल पर बनी दुकानों के गल्ले को तोड़ कर सारा सामान बिखेर दिया था। उसके बाद गल्ले में पड़ा सारा कैश चोरी करके ले गए। इसके बाद फिर सबसे ऊपर की मंजिल पर बने कमरों केदो दरवाजे को बल्ली डालकर तोड़ने के बाद दूसरी दो दुकानों में चोर घुसे।

शोभराज ट्रंक हाउस के मालिक शोभराज ने बताया कि चोर उनकी दुकान नंबर 152 के पीछे लगे पेड़ की डाल पर चढ़कर उनकी दुकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, फिर अंदर घुसे और गल्ला तोड़ कर उसमें पड़े 8 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद वह उनकी दुकान की दीवार का सहार लेकर अन्य तीन मंजिला दुकानों में घुसे।

मनीमाजरा बाजार की एंट्री प्वाइंट पर बने दुकानों में चोरी की घटना होने के बाद मनीमाजरा के व्यापारी में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही संयुक्त व्यापार मंडल के वार्ड प्रधान प्रदीप बागरा, और प्रवीण गुप्ता मौके पर पहुंचे। प्रवीण गुप्ता की भी एक दुकान है, लेकिन चोर उनकी दुकान में घुस नहीं पाए। ।

बीटा मिल्क बूथ से कैश सहित हजारों के खाद्य पदार्थ चोरी
चंडीगढ़ में सेक्टर-48 स्थित बीटा मिल्क बूथ से शुक्रवार तड़के चोरों ने कैश बॉक्स सहित हजारों के पनीर और देसी घी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बूथ में चोरी की शिकायत नरेश कुमार ने दर्ज करवाई है।

नरेश कुमार का सेक्टर-48 स्थित पार्क के पास बीटा मिल्क बूथ है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे रोजाना की तरह दुकान बंद करके उसके बाहर सो गए थे। सुबह देखा तो बीट बाक्स का साइड वाला दरवाजा खुला था। दुकान में जाकर चेक किया तो चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। शिकायतकर्ता के अनुसार दुकान से आठ हजार रुपये नकदी से भरा कैश बॉक्स सहित, चार किलो पनीर व छह किलो देसी घी चोरी हुआ है।


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वारदात स्थल की जांच की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्हें रात करीब 12 बजे कुछ आहट सुनाई दी। लेकिन, उठकर देखने पर वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद सुबह करीब चार बजे देखा तो दुकान के साइड वाला दरवाजा खुला था। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन उसे कोई सुराग नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed