{"_id":"5772c9864f1c1bde3a79abe8","slug":"robbery-from-businessman-in-manimajra-snatched-of-2-lakhs-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार 2 युवकों ने व्यापारी से छीना 2 लाख रुपये से भरा बैग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार 2 युवकों ने व्यापारी से छीना 2 लाख रुपये से भरा बैग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा में देर शाम एक व्यापारी से बाइक सवार दो युवकों ने पौने दो लाख रुपये लूट लिए। थोड़ा आगे जाकर लुटेरों की बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इस पर दोनों वाहन वहीं छोड़ पैदल ही फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित के हाथ में चोट आने पर उसे पंचकूला स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले के अनुसार मनीमाजरा की मोटर मार्केट में आरएस मोटर्स के नाम से शोरूम चलाने वाले राम किशोर अग्रवाल रोजाना की तरह मंगलवार शाम करीब साढ़े 8 बजे शोरूम बंद कर घर की ओर जा रहे थे। अभी वह शोरूम से आगे ही बढ़े थे कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनका बैग छीनने की कोशिश की। राम किशोर ने कसकर बैग को पकड़ लिया तो उन्होंने उनका हाथ मोड़ दिया और छीनाछपटी में उनसे मारपीट कर बैग छीन फरार हो गए। बैग में 1.75 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
हाथ में चोट आने के कारण अग्रवाल वहीं गिर गए और शोर मचाया। वहीं बाइक सवार दोनों युवक वहां से फरार हो गए। लेकिन थोड़ी आगे जाकर उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई। इस पर दोनों बाइक वहीं छोड़ पैदल ही फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, राम किशोर के शोर के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस और परिवार के सदस्यों को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन उनको पंचकूला सेक्टर-14 में रेफरल हॉस्पिटल ले गए।
वहीं मनीमाजरा एसएचओ हरमिंदर सिंह के अनुसार एरिया में नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। साथ ही बाइक के मालिक का पता लगाया जा रहा है। उनके अनुसार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।