फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery At Jewelery Shop In Punjab's Hoshiarpur

बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर सुनार की दुकान में डकैती, थाने से महज आधा किमी की दूरी पर वारदात

Sun, 29 Dec 2019 05:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Dec 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Robbery At Jewelery Shop In Punjab's Hoshiarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

होशियारपुर शहर के बीचोबीच एक ज्वेलर की दुकान में छह से ज्यादा डकैत घुसकर गन प्वाइंट पर बड़ी मात्रा में जेवर ले उड़े। उन्होंने दुकान में मौजूद बुजुर्ग दुकान मालिक के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। उनके बेटे को पिस्तौल दिखाकर जेवर लूट लिए। भागते वक्त दहशत फैलाने के मकसद से लुटेरों ने हवाई फायर किया और गोशाला बाजार की ओर भाग निकले। वारदात थाना सिटी से महज आधा किमी की दूरी पर हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रात करीब 8.30 बजे प्रताप चौक और चाह खारा खूह के बीच स्थित दुकान जुगल गोल्ड पर दुकान के बुजुर्ग मालिक सुभाष जैन और उनका बेटा संजीव जैन मौजूद थे। इस दौरान तीन डकैत दुकान में आए और कुछ गहने खरीदने की बात कही। उनका कहना था कि उनके कुछ रिश्तेदार बाजार में हैं और उन्हें सोने का कड़ा व अन्य कुछ गहने खरीदने हैं। 
विज्ञापन


इस पर वह उन्हें सामान दिखाने लगे। इसी बीच तीन चार और नौजवान दुकान में घुस आ। उन्होंने संजीव जैन पर पिस्तौल तान दी और उन्हें नीचे लेटने को धमकाया। इस बीच उन्होंने सुभाष जैन के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर उनका सिर फोड़ दिया। लुटेरे वहां पड़े सोने के गहने लूटकर भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर निकलकर दहशत फैलाने के मकसद से उन्होंने हवा में फायर किया और गोशाला बाजार की ओर भाग निकले। खबर पाकर थाना सिटी की पुलिस और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे व तफ्तीश शुरू की। कुछ देर बाद स्थानीय विधायक राज्य के उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा भी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर जांच कर रही थी। दुकान में सीसीटीवी नहीं लगे थे लिहाजा आसपास की दुकानों के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed