{"_id":"5c07e166bdec22415774ee14","slug":"robbery-at-farmer-s-house-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियानाः किसान के घर बदमाशों ने बोला धावा, सास-बहू को पीटा, जेवरात भी लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुधियानाः किसान के घर बदमाशों ने बोला धावा, सास-बहू को पीटा, जेवरात भी लूटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
Updated Wed, 05 Dec 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारबंद लूट गिरोह के सदस्यों ने लुधियाना के गांव जंडियाला में एक किसान के घर धावा बोल दिया। देर रात को घर में घुसे लुटेरों ने घर के सदस्यों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में किसान के साथ साथ उसकी बुजुर्ग मां, बहू और किराएदार भी घायल हो गए। लुटेरों ने महिलाओं के पहने हुए जेवरात लूटे लिए। किसान और उसके परिवार वालों का शोर सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के इकट्ठा होने से पहले ही आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर और चौकी रामगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल किसान गुरमेल सिंह की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। देर रात को सारा परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान हथियारों से लैस लुटेरा गिरोह के सदस्य घर में घुस आए। आते ही आरोपियों ने सो रहे सदस्यो पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपियों ने गुरमेल सिंह की बुजुर्ग मां गुरदेव कौर (70) को मारपीट कर घायल कर दिया और उनके पहने जेवरात लूट लिए। उसके बाद लुटेरों ने गुरमेल की बहू राजवंत के जेवरात लूटे और बीच बचाव करने आए किराएदार हरबंस लाल के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
गुरमेल के मुताबिक लुटेरे प्रवासी मजदूर लगते थे क्योंकि सभी आपस में हिंदी में बात कर रहे है। उनका शोर सुन कर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। इसी दौरान आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन