{"_id":"d12a73031f1d69c3831eae88cc9ab9de","slug":"robber-locked-10-house-in-ludhiana-for-robbery-in-one-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीबः 10 घरों में ताले लगाकर एक घर में की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजीबः 10 घरों में ताले लगाकर एक घर में की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 16 Nov 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का ये शातिराना अंदाज चौंका देगा। लुटेरों ने एक घर में चोरी से पहले आसपास के 10 घरों पर बाहर से ताला लगा दिया।
विज्ञापन
वारदात पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन सात के पीछे स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में अंजाम दी गई। चोरों ने आस-पड़ोस के करीब दस घरों को बाहर से बंद इसलिए बंद किया, ताकि मदद के लिए कोई बाहर न आ सके।
चोर मास्टर राधेश्याम के बंद घर से नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में सुबह पता चला जब एक पड़ोसी ने अपने घर का दरवाजा खोलना चाहा। उन्होंने पड़ोसियों को आवाज दी लेकिन उनके दरवाजे भी नहीं खुले।
विज्ञापन
ईडब्ल्यूएस कालोनी में रहने वाले मास्टर राधेशाम के बेटे पवन ने बताया कि वह परिवार समेत दिल्ली सत्संग समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार रात चोरों ने घर के ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
पवन ने बताया कि सोमवार सुबह उसके रिश्तेदार का फोन आया था कि उसके घर व अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा है। सुबह चोरी की वारदात का पता चलने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। राधेश्याम के रिश्तेदार विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस बात की सूचना दी।
सूचना के काफी समय बाद सिर्फ पीसीआर मुलाजिम ही वारदात स्थल पर पहुंचे। थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित सूद ने कहा कि उन्हें अभी कोई सूचना नहीं मिली है। अगर उनके पास कोई सूचना आती है तो वह जांच कराएंगे।