फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbed with icecream vendors by couple

आइसक्रीम खाने के बहाने प्रेमी जोड़े की करतूत सुन दंग रह जाएंगे

Fri, 28 Aug 2015 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 28 Aug 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
robbed with icecream vendors by couple

आइसक्रीम खाने के बहाने प्रेमी जोड़ा जाता रेहड़ी वाले के पास और कर जाता ऐसी हरकत कि सब रह जाते दंग। दरअसल पुलिस ने ऐसे जोड़े को गिरफ्तार किया है जो आइसक्रीम खाने के बहाने रेहड़ी वाले के पास जाकर चाकू दिखाकर लूटपाट करते थे।

विज्ञापन


थाना शहीद भगत सिंह नगर की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेहड़ी वालों से लूटी हुई दो हजार की नकदी, एक चाकू और एक्टिवा बरामद की है, जिसका नंबर भी बदला हुआ है। पुलिस ने फील्डगंज निवासी शंकर सूद उर्फ शैंटी और न्यू माया नगर निवासी चेतना के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश करेगी। उन्होंने कहा कि आरोपी चेतना का भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद है, जबकि आरोपी शंटी पर पहले ही गैंगरेप का मामला दर्ज हो चुका है। वह छह महीने तक जेल में भी रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी जोड़े ने करीब 12 वारदात कबूली हैं

robbed with icecream vendors by couple

थाना शहीद भगत सिंह नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने कहा कि कुछ दिनों से उनके पास शिकायतें आ रही थी कि देर रात को कुछ लोग आइसक्रीम वालों से लूटपाट करते हैं।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने पंजाब माता नगर चौक पक्खोवाल रोड पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी एक्टिवा पर जा रहे हैं और उन्होंने हीरा लाल शाह नाम के व्यक्ति को चाकू मार कर एक हजार रुपये की नकदी लूटी है। पुलिस ने आरोपियों को पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

एसआई संजीव कपूर ने कहा कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने करीब 12 वारदात कबूली हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के निशाने पर डुगरी, शहीद भगत सिंह नगर, पक्खोवाल रोड और कनाल रोड रहती थी।

संजीव कपूर के अनुसार शंटी पहले चेतना को आइसक्रीम लेने भेजता था। जब रेहड़ी चालक आइसक्रीम निकालने लगता तो आरोपी चाकू की नोक पर उससे पैसे छीन लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed