{"_id":"6c955cd7374b19883f70cb4f0849cba6","slug":"robbed-of-three-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च डालकर तीन लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च डालकर तीन लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 18 Sep 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट-बजरी के कारोबारी की आंखों में मिर्च डालकर दो बदमाश दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूट कर ले गए। यह वारदात पीजीआई के पीछे की सड़क पर जनता कालोनी के पास हुई।
विज्ञापन
नयागांव निवासी मंदीप सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अपने एक साथी के साथ पीजीआई स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रुपया जमा करवाने आए थे। बैंक का सरवर डाउन होने की वजह से रुपये जमा नहीं हो सका और वह घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
पीटना शुरू कर दिया
मंदीप सिंह ने बताया कि पीजीआई के पिछली तरफ कच्चे रास्ते पर दो बदमाशों ने उनकी आंखों पर मिर्च फेंकी और उन्हें पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। एक लुटेरे ने पहले उनकी जेब से 50 हजार रुपये और फिर डिक्की से ढाई लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि ईंट बेचने से तीन लाख रुपये आए थे, जिसे वह बैंक में जमा कराना चाहते थे।
विज्ञापन
बैंक कर्मियों से पूछताछ
सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी आशीष कपूर, डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह और डीएसपी आपरेशन सतबीर सिंह भी पहुंचे। घटना के बाद पुलिस ने स्टेट बैंक आफ इंडिया के कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
बैंक कर्मियों का कहना है कि सरवर डाउन होने पर राशि लेकर मेन्युली जमा कर ली जाती है। डीएसपी आशीष कपूर का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मामला कुछ संदिग्ध भी लग रहा है।
स्नैचरों का आंतक जारी
सोमवार को चार जगह स्नैचिंग की वारदात होने के बाद बुधवार को भी स्नैचरों का आतंक रहा। सेक्टर-46 में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीन लिया। उसके बाद सेक्टर-18 में भी बुधवार देर शाम बुलेट पर सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीनने का प्रयास किया। सूचना देने के बाद भी पुलिस स्नैचरों को नहीं पकड़ सकी।
बैंक लूट का भी नहीं लगा सुराग
इससे पहले 30 जून को खुडा अलीशेर में एसबीपी बैंक के बाहर कैश वैन से बदमाशों ने 5 लाख रुपये लूटे और आसानी से फरार हो गए। पुलिस इसका अभी तक सुराग नहीं लगा पाई।
7 जुलाई को हरियाणा के विधि विभाग के अवर सचिव का अपहरण कर उसकी कार लूटी। अअभी तक पुलिस गिरोह की पहचान करना तो दूर कार भी तलाश नहीं कर पाई है।