फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbed of SBI Bank ATM in panipat

16 लाख रुपये से भरा एटीएम उखाड़ ले गए चोर

Sun, 29 Nov 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sun, 29 Nov 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन
robbed of SBI Bank ATM in panipat

17 लाख रुपये से भ्ारा एसबीआई के एटीएम मशीन को चोर उखाड़ ले गए। सुबह लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मामला हरियाणा के पानीपत शहर का है।

विज्ञापन


यहां के जाटल रोड पर साईंराम अस्पताल के समीप स्थित एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन को शनिवार रात चोर उखाड़ ले गए। एटीएम मशीन में 1602500 रुपये थे। एटीएम मशीन में एक दिन पूर्व ही 17 लाख रुपये का कैश डाला गया था। मशीन उखाड़ने के लिए आरोपियों ने प्रेशर गैस के साथ कटर का भी प्रयोग किया। रविवार सुबह पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वारदात थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत जाटल रोड स्थित साईंराम अस्पताल के समीप की है। शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। रविवार सुबह एटीएम मशीन के कलपुर्जे पड़े देख लोगों को घटना की सूचना पुलिस दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। एसबीआई अधिकारी और एटीएम मशीन में पैसे डालने वाली कंपनी के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि चोरों ने प्रेशर गैस, खोदपाला, रस्सी व कटर के सहारे मशीन को काटा और मशीन को एक गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के समय एटीएम मशीन में गार्ड तैनात नहीं था। एटीएम मशीन का दरवाजा भी टूटा था। पुलिस ने वहां से रस्सी, टोचन, दो खोदपाले, गैस प्रेशर मशीन और बेल्ट बरामद की है।

एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने जुटाए। एटीएम में सेवा देने वाली निजी कंपनी एजीएस के अधिकारियों ने अपने बयान में बताया कि उक्त एटीएम में 17 लाख रुपये कैश डाला गया था। बीती रात को वारदात के समय मशीन में करीब 1602500 रुपये कैश था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने कंपनी अधिकारियों के बयानों के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनवरी में भी यहीं से उखाड़ी थी मशीन
22 जनवरी को शहर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा थी। तभी चोर इसी एटीएम मशीन को ट्रैक्टर की मदद से उखाड़कर ले गए। उस समय एटीएम में 27 लाख रुपये भरे थे। तब भी एटीएम मशीन में कोई गार्ड तैनात नहीं था। अभी तक पुलिस उस वारदात को लेकर किसी ठोस परिणाम तक नहीं पहुंच सकी है।

इसी माह में चौथी बार बनाया एटीएम मशीन
नवंबर माह में चोरों ने शहर की चार एटीएम मशीनों को निशाना बनाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के खंगालने के बाद भी चोरों तक पहुंचने में नाकाम रही है। इसी माह में चोरों ने सनौली रोड़ स्थित लक्ष्मी विलास बैंक के एटीएम, एसबीआई बैंक के एटीएम और समालखा में एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश हो चुकी है।

सुरक्षा के अभाव में निशाना बन रहे एटीएम
एटीएम मशीनों में किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं है। एटीएम मशीन में सायरन सिस्टम नहीं है। रात के समय कोई गार्ड भी मौजूद नहीं रहता। एटीएम मशीन के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल होता है।

 
सुनील कुमार, इंचार्ज, आठ मरला चौकी पानीपत ने बताया कि जाटल रोड स्थित एसबीआई की एटीएम मशीन को उखाड़कर ले जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को चोर हाथ नहीं लग सके। एटीएम पर रात के वक्त कोई सुरक्षा कर्मी भी नहीं था। पुलिस को मौके से एक टोचन, कटर, रस्सी, बेल्ट व खोदपाले समेत अन्य कई सामान बरामद किए हैं। बयानों पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed