फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident in kurukshetra, 5 people dead

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

Mon, 14 Sep 2015 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 14 Sep 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
road accident in kurukshetra, 5 people dead

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दो कैंटर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

विज्ञापन


एनएच-वन पर गांव रामगढ़ के पास हुए इस हादसे में ट्रक और कैंटर के परखच्चे उड़ गए। ट्रक हिमाचल प्रदेश का था और कैंटर हरियाणा का। हादसा गलत साइड में ड्राइविंग के कारण हुआ।
विज्ञापन


हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद जाम लगा, पुलिस ने खुलवाया

road accident in kurukshetra, 5 people dead

मिली जानकारी के अनुसार, जीटी रोड कुरुक्षेत्र पर गांव रामगढ़ के पास गलत साइड से आ रहे ट्रक ने कैंटर को टक्कर मारी दी। हादसे में ट्रक में बैठे 5 लोगों की मौत हो गई। ट्रक सेबों से भरा था, वहीं कैंटर में लोहे की स्क्रेप भरी थीं।

हादसा के कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed