फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident, chandigarh accident, boy died in road accident, chandigarh

होटल से घर जाते वक्त चौक से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 13 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
road accident, chandigarh accident, boy died in road accident, chandigarh
Accident - फोटो : file
होटल में काम करके नया गांव घर लौट रहे युवकों की बाइक चौक से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात 2.45 बजे सेक्टर 2-3, 10-11 के चौक से मोटरसाइकिल टकराने से पीछे बैठे मंगलेश (28) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चलाने वाला उसका दोस्त विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


सेक्टर-3 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज सरना ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर की गाड़ी ने मौके पहुंचकर दोनों युवकों को पीजीआई पहुंचाया। पीजीआई में डाक्टरों ने मंगलेश को ब्रॉट डेड बता दिया। जबकि विपिन की हालत गंभीर बनी है। दोनों युवक सेक्टर 22 के होटल सिटी हार्ट में काम करते थे। रात को वह नया गांव स्थित आदर्श नगर कॉलोनी अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उनकी बाइक काफी तेज थी और अनियंत्रित  होकर चौक से टकराई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं कोई दूसरा वाहन तो नहीं इनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भागा हो। हालांकि प्राथमिक जांच में किसी अन्य वाहन के टक्कर मारने के कोई सुराग नहीं मिले है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच-16 के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed