फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   road accident at morni, airforce soldiar died

500 फुट गहरी खाई में गिरी कार, एयरफोर्स जवान की मौत

Sat, 16 Jan 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरनी।
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरनी। Updated Sat, 16 Jan 2016 10:36 AM IST
विज्ञापन
road accident at morni, airforce soldiar died

मोरनी घूमकर घर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर शिलयों गांव के पास करीब पांच सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। घटना में कार में सवार तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को मोरनी प्राथमिक चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


घायलों की पहचान शंकर निवासी बहलाना जीरकपुर, आकाश और मोहित चंडीगढ़ सेक्टर-47 निवासी के रूप में हुई है। आकाश और मोहित एयरफोर्स में तैनात हैं, जबकि शंकर की बहलाना में गारमेंट का काम है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहलाना जीरकपुर निवासी शंकर की दो सप्ताह बाद शादी है। वह शादी की पार्टी देने के लिए ही साथियों के साथ मोरनी घूमने आया था। जब वह घर लौट रहे थे तो शिलयों गांव के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सीधे करीब पांच सौ फुट नीचे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार खाई में गिरने की जानकारी यहां से ड्यूटी से लौट रहे मोरनी के जेबीटी शिक्षक अमर सिंह, पंचकूला में तैनात हरप्रीत शर्मा व कृष्ण मेहता को मिट्टी के उठते गुबार से लगी। कृष्ण मेहता ने तत्काल एंबुलेंस के लिए फोन किया। हरप्रीत व अमर सिंह ने वहां से गुजर रहे लोगों को रोका।

सभी ने खाई में उतर कर घायलों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच बलदेव काटल युवकों के साथ पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोरनी पहुंचाया।  

बजडोली गांव के राजेंद्र राणा ने बताया कि चार बजे के करीब वह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान मोरनी कि ओर से तेज रफ्तार में कार आई, जो मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में उछल गई। उन्होंने जब देखा तो नीचे खाई में कार लुढ़की हुई थी। उन्होंने मोरनी से एंबुलेंस बुलाई व लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला।


घायल शंकर ने बताई आपबीती
घायल शंकर ने बताया कि वह गाड़ी चला रहा था। उसकी पंद्रह दिन बाद शादी है। जिसकी ट्रीट के लिए वह दोस्तों साथ यहां आया था। उसके दोनों दोस्त एयरफोर्स में हैं। वापसी में दोस्त आकाश ने गाड़ी चलाने को ली। मोड़ पर कार उछल कर खाई में गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed