{"_id":"f2f1ef1af23f79a7397cb6a975356fc7","slug":"retired-superintendent-of-health-department-became-a-victim-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर पासवर्ड पूछकर निकाल लिए 26.5 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर पासवर्ड पूछकर निकाल लिए 26.5 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Mar 2014 09:40 AM IST
विज्ञापन
खुद को बैंक का रीजनल मैनेजर बताकर बुजुर्ग से एटीएम का पासवर्ड पूछा और कुछ ही देर बाद 26 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
जिस नंबर से फोन आया था, जब उस पर संपर्क किया गया तो जवाब मिला कि कोई पैसा नहीं निकाला गया है और बाद में फोन बंद हो गया।
सेक्टर-4 निवासी बुजुर्ग ने सेक्टर-5 थाने में इसकी शिकायत दे दी है। पासवर्ड हैकरों ने धोखाधड़ी का यह एक नया तरीका अख्तियार किया है।
गत सप्ताह सेक्टर-5 एमडीसी निवासी कमल को भी ऐसा ही फोन आया था। उन्होंने भी पासवर्ड बता दिया और कुछ ही देर बाद 18 हजार रुपये खाते से निकल गए।
आखिरकार, बंद कराना पड़ा अकाउंट
बुजुर्ग से पुलिस को वह नंबर भी दिया, जिससे फोन आया था, लेकिन बाद में फोन नहीं मिला। इसके बाद बैंक में जाकर अकाउंट को बंद कराना पड़ा।