फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired female officer tortured teenage girl in Ludhiana

महिला ने किशोरी पर ढाया जुल्म: गर्म चाकू चेहरे पर दागा; नहीं देती थी खाना, डस्टबिन के कचरे से पड़ा भूख मिटाना

Thu, 28 Dec 2023 11:45 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 11:45 PM IST
सार

थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि पीजी चला रही पावरकॉम से रिटायर्ड महिला हरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आने वाले दिनों में चाइल्ड वेलफेयर के साथ मिलकर इलाके की अन्य कोठियों में भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Retired female officer tortured teenage girl in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के पॉश इलाके गुरदेव नगर निवासी व पावरकॉम से रिटायर्ड महिला अधिकारी के घर में काम करने वाली 14 साल की किशोरी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। इस किशोरी से घर का पूरा काम कराया जाता था। मामूली चूक हो जाने पर पीटा जाता था। उसे भर पेट खाना खाने को नहीं दिया जाता था बल्कि मालकिन गर्म चाकू से उसके चेहरे को दागती थी। 

विज्ञापन


मजबूरन किशोरी डस्टबिन में पड़ा खाना खाकर पेट भरती थी। इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्था मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी ने बाल विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारी पुलिस की मदद से उक्त घर पहुंची और किशोरी को मुक्त कराया। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्जकर लिया है जबकि किशोरी को बाल गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नीरज चौधरी ने बताया कि पीजी चला रही पावरकॉम से रिटायर्ड महिला हरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आने वाले दिनों में चाइल्ड वेलफेयर के साथ मिलकर इलाके की अन्य कोठियों में भी जांच की जाएगी। अगर किसी ने नाबालिग को घर में काम पर रखा होगा तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पावरकॉम की रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट हरमीत कौर पेइंग गेस्ट चलाती है। चार महीने पहले यहां रहने वाली बलबीर कौर ने इस किशोरी के बारे में मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी के प्रमुख गुरप्रीत सिंह को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि पीजी में किशोरी को प्रताड़ित किया जाता है। इस दौरान जब कभी किशोरी को पीटा जाता था तो वह रोकती थी। मगर हरमीत कौर अपना घरेलू मसला बताकर उसे चुप करा देती थी। आरोप लगाया कि किशोरी पर रोजाना जुल्म होते देख उसने पीजी छोड़ दिया था।

किशोरी ने बयां की जुल्म की दास्तां

किशोरी ने बताया कि रात को उठाकर दीवारों से लड़ा दिया जाता था। उसे पूरे दिन किचन में काम करना पड़ता। घर की मालकिन सिर्फ एक टाइम खाने में दो चपाती देती थी। किशोरी ने बताया कि कई बार तो घर की मालकिन हरमीत कौर रात दो बजे भी उठकर पीटती थी। हरमीत कौर की बेटी और बेटा भी उसे पीटते थे। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराने के बाद उसका मेडिकल कराया और बाल गृह भेज दिया है।

मां की मौत के बाद पिता छोड़ गया था

मनुख्ता दी सेवा सोसाइटी के प्रमुख गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास पहली बार जून माह में किशोरी की डस्टबिन से खाना खाने का वीडियो आया था। बलबीर कौर ने उन्हें बताया कि किशोरी पीजी में बंधक बनाकर रखी गई है। मां की मौत के बाद पिता उसे छोड़ गया। इसके बाद एनजीओ ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत किशोरी को मुक्त कराया। जब वे पहुंचे तो किशोरी का चेहरा बुरी तरह जला था। ठंड में उसके पास पहनने को गर्म कपड़े तक नहीं थे। किशोरी ने सरकारी अधिकारियों को बताया कि उसके साथ दो साल से मारपीट हो रही है। उसकी मां पूजा की मौत हो जाने के बाद पिता उसे गुरदेव नगर की इस कोठी में छोड़कर चला गया। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और कभी उसका हालचाल जानने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed