फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired ASI his wife and son brutally murdered in Ludhiana

Ludhiana News: लुधियाना में रिटायर्ड ASI, उसकी पत्नी व बेटे की निर्मम हत्या, घर में खून से लथपथ पड़ी थीं लाशें

Mon, 22 May 2023 01:04 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 May 2023 01:04 AM IST
सार

एएसआई का रिवाल्वर भी गायब है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या शनिवार देर रात की हो सकती है।

विज्ञापन
Retired ASI his wife and son brutally murdered in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लुधियाना के गांव नूरपुर बेट में रविवार को पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना का पता उस समय चला जब रिश्तेदार के फोन को एएसआई ने नहीं उठाया तो वह शाम को घर पहुंचा। घर का ताला तोड़ा गया तो भीतर तीनों की लाश पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्ननर मंदीप सिंह सिद्धी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई की नौकरी से 2019 में रिटायर्ड हुआ था। इसके बाद वह हंबड़ा स्थित गांव नूरपूर बेट में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। रविवार को उसके रिश्तेदार कुलजीत सिंह की बेटी ने कुलदीप के घर फोन किया, मगर किसी ने नहीं उठाया। उसने अपने पिता को इसकी जानकारी दी और कहा कि वह कुलदीप के घर जाए। 
विज्ञापन


शाम को कुलजीत उसके घर पहुंचा तो मेन गेट खुला था लेकिन अंदर का गेट बंद था। इसके बाद उसने गांव के सरपंच को मौके पर बुला लिया। इसके बाद गेट तोड़ दिया गया। जब वे घर के भीतर गए तो सभी के होश उड़ गए। बरामदे में कुलदीप सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। जबकि कमरे में बेड पर पत्नी परमजीत कौर और बेटे गुरविंदर सिंह उर्फ पाली का शव पड़ा था। अलमारियों के दरवाजे खुले थे और पैसे नीचे गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू के साथ-साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। सारी जांच टीमें देर रात वहां पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि हत्या में तेजधार हथियारों को इस्तेमाल हुआ है लेकिन लूट की संभावना कम नजर आ रही है। 


एएसआई का रिवाल्वर भी गायब है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या शनिवार देर रात की हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed