फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Retired army captain murdered in Firozpur of Punjab

पंजाब में बड़ी वारदात: फिरोजपुर में सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिली लाश

Mon, 20 Nov 2023 08:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Nov 2023 08:41 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यारे लूटपाट की नीयत से आए थे। कैप्टन ने उन्हें पहचान लिया होगा। हो सकता है कि इसी वजह से हत्या कर दी गई। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Retired army captain murdered in Firozpur of Punjab
सेवानिवृत्त कैप्टन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव मिरजे में सेना से सेवानिवृत कैप्टन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई है। वारदातस्थल पर मिर्च पाउडर और खिड़की से बंधा कपड़ा मिला है। आशंका है कि लूटपाट करने पहुंचे लुटेरों ने विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। कोठी की छत पर चढ़ने के लिए लकड़ी की सीढ़ी का भी सहारा लिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की। सेवानिवृत कैप्टन घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है। उनका बेटा विदेश में डॉक्टर है।  

विज्ञापन


मृतक कैप्टन जगजीत सिंह करीब 62 साल के थे। उनके साले ने बताया कि जीजा जगजीत सिंह को सोमवार को किसी शादी में जाना था। कपड़े प्रेस करने को धोबी को दिया था। सोमवार की सुबह वह न तो दूध लेने पहुंचे और न ही कपड़े लेने। जब धोबी कपड़े देने कोठी पहुंचा तो उसने देखा कि कैप्टन खून से लथपथ बेड के नीचे पड़े हैं। धोबी ने मामले की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोठी के कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। लाल मिर्च पाउडर कोठी की छत और कमरे में गिरा मिला। ऐसा लगता है कि हत्यारों ने आंख में मिर्च पाउडर डालकर लूटपाट करना चाहा। हत्यारे लकड़ी की सीढ़ी से कोठी की छत पर चढ़े और ऊपर की खिड़की आरी से काटकर अंदर घुसे। आरी भी वहीं पर मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैप्टन जगजीत के कमरे की खिड़की पर पगड़ी बंधी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने जगजीत को बांधने का प्रयास किया। मगर विरोध करने पर सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घर से लूटे गए सामान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।

क्या बोली पुलिस 

पुलिस का कहना है कि घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्यारे लूटपाट की नीयत से आए थे। कैप्टन ने उन्हें पहचान लिया होगा। हो सकता है कि इसी वजह से हत्या कर दी गई। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed