फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   renowned doctor Blackmailed bt man via ultrasound video

फरीदकोटः नर्स से अल्ट्रासाउंड कराकर बना लिया वीडियो और डॉक्टर से मांगने लगा एक करोड़

Wed, 30 Oct 2019 10:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 30 Oct 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
renowned doctor Blackmailed bt man via ultrasound video
फाइल फोटो
एक मशहूर डॉक्टर के अस्पताल में उनकी गैर हाजिरी में अस्पताल की ही एक नर्स से अल्ट्रासाउंड करवाकर शख्स ने उसका वीडियो बना लिया। बाद में उस वीडियो के आधार पर उसने डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शख्स ने डॉक्टर से एक करोड़ रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने फिरोजपुर निवासी व निजी चैनल के रिपोर्टर गुरदर्शन सिंह संधू, फरीदकोट निवासी नर्स सुषमा रानी व अज्ञात के खिलाफ ब्लैकमेलिंग व साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को सौंपी शिकायत में घंटाघर के पास स्थित बिमल गर्ग अस्पताल के मुखी डॉ. बिमल गर्ग ने बताया कि वह अपनी माता डॉ. सत्या गर्ग के गर्ग अल्ट्रासाउंड सेंटर में बतौर सोनोलोजिस्ट कार्य करते हैं। पिछले माह 15 सितंबर से 23 सितंबर तक वह अपनी पत्नी निशी गर्ग के साथ यूरोप के टूर पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह सेंटर को लॉक करके गए थे। 16 सितंबर को फिरोजपुर निवासी गुरदर्शन सिंह संधू ने उनके अस्पताल की महिला कर्मी सुषमा रानी व कुछ अज्ञात के साथ मिलकर अल्ट्रासाउंड सेंटर में एक वीडियो तैयार किया। वीडियो में सुषमा रानी की ओर से टेस्ट किया जा रहा है। 

पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी

16 अक्तूबर को गुरदर्शन सिंह अपने साथ एक सिख नौजवान को लेकर उनके अस्पताल पहुंचा और उक्त वीडियो के बारे में जानकारी देकर एक करोड़ रुपये देने की डिमांड करने लगा। आरोपियों ने डॉ. बिमल गर्ग को धमकाया कि यदि उन्हें पैसे ना दिए तो वह उक्त वीडियो को न्यूज चैनल पर व ऑनलाइन चला देगा और सेंटर को बंद करवा देगा।

उसके बाद गुरदर्शन सिंह संधू ने लगातार कई बार डॉक्टर को व्हाट्सएप कॉल करके पैसे की डिमांड की और उसे फिरोजपुर आकर मिलने को कहने लगा। गुरदर्शन के कहने पर 22 अक्तूबर को डॉ. बिमल गर्ग फिरोजपुर छावनी स्थित एक होटल में उससे मिलने पहुंचे। वहां गुरदर्शन ने उन्हें अस्पताल में बनाई वीडियो दिखाकर 28 अक्तूबर तक एक करोड़ रूपये देने की बात कही।

ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर डॉ. बिमल गर्ग ने 24 अक्तूबर को फिरोजपुर रेंज के आईजी बी चंद्रशेखर को शिकायत सौंपी। आईजी ने एसएसपी फरीदकोट को जांच करके उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए। आईजी के आदेश पर एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने थाना कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करके जांच करने के आदेश जारी कर दिए। अभी केस दर्ज किया गया है, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed