फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Relatives beat up a woman in Ludhiana of Punjab

शर्मनाक: लुधियाना में दिन दहाड़े बीच बाजार अधेड़ महिला को पीटा, मुंह पर जूते मारे, काला भी किया

Thu, 09 Jun 2022 08:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jun 2022 08:24 PM IST
सार

एसआई इंद्र सिंह का कहना है कि दोनों ही पक्षों ने आरोप लगाए गए हैं। दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। पूरा मामला देखने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Relatives beat up a woman in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में बुधवार देर शाम उस समय शर्मनाक वारदात हुई, जब एक अधेड़ महिला को उसके रिश्तेदारों ने बीच बाजार पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने महिला की पिटाई की और मुंह पर जूते मारकर काला कर दिया। यही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ डाले। सरेबाजार महिला को आरोपी धमकी देते रहे और पीटते रहे। इस दौरान किसी ने आगे आकर बचाने तक की हिम्मत नहीं दिखाई। 

विज्ञापन


यह घटना जहां हुई वहां से थाना डिविजन कुछ ही दूरी पर है। किसी तरह महिला अपनी जान बचाकर थाने की ओर भागी। इसके बाद दोनों पक्षों ने थाना डिविजन दो में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष की अधेड़ महिला ने बताया कि वह घूम फिर कर कपड़े बेचती है। उसके रिश्तेदारों की लड़की घर से चली गई है। उन्हें शक है कि उसने लड़की को छिपाया है, जबकि उसे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। उसका कहना है कि बुधवार देर शाम को वह अपने घर जा रही थी। जब सिविल अस्पताल के पास पहुंची तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। 
विज्ञापन


कुछ महिलाएं और पुरुष थे। महिला का आरोप है कि सरेबाजार उसे बुरी तरह पीटा गया। उसके मुंह पर काला रंग भी लगाया और जूते से मुंह पर कई वार किए गए। वह मुश्किल से जान बचा कर थाने पहुंची, तब जाकर उसकी जान बची। वहीं दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और वहां महिला से बहसबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि उनकी लड़की कुछ दिनों से लापता है। महिला को उसके बारे में सब कुछ पता है। उसी ने उसे छिपाकर रखा है। मगर वह बता नहीं रही है। उन्होंने पुलिस में भी इसकी शिकायत दी है। कल जब महिला उन्हें रास्ते में मिली तो उनके साथ झगड़ा करने लग गई और मारपीट की भी। उधर, एसआई इंद्र सिंह का कहना है कि दोनों ही पक्षों ने आरोप लगाए गए हैं। दोनों पक्षों ने शिकायत दी है। पूरा मामला देखने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed