फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relation break up with young girl, crazy young man stabbed her

युवती ने शादी से इंकार किया तो युवक का सिर फिर गया और...

Sat, 05 Sep 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नग्गल(हरियाणा) Updated Sat, 05 Sep 2015 05:26 PM IST
विज्ञापन
relation break up with young girl, crazy young man stabbed her

शादी की बात चल रही थी, लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। इससे युवक का सिर फिर गया और उसने खौफनाक कांड अंजाम दे दिया। युवक ने युवती पर जानलेवा हमला कर दिया और खुद भी जहर निगल लिया। मामला हरियाणा के अंबाला सिटी/नग्गल विधानसभा के गांव मिर्जापुर का है।

विज्ञापन


युवती से रिश्ता टूटने से गुस्साया युवक बाइक लेकर युवती के घर पहुंचा। युवती बाथरूम में कपड़े धो रही थी। युवक ने बाथरूम में जाकर ही चाकू से उसके गले पर वार कर दिया।
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर घर की महिलाएं दौड़ी आईं और भागते युवक को दबोच लिया। उन्होंने युवक को बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच युवक ने भी जहर निगल लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाया, जिसके बाद उन्हें पीजीआई  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक मुकेश की शादी की बात गांव की एक युवती से चल रही थी। मगर किसी कारणवश शादी की बात टूट गई। बताया जाता है कि युवती के परिजन युवक से अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहते थे। इसी बात की रंजिश मुकेश पिछले काफी समय से पाले हुए था। इसी रंजिश के चलते मुकेश शुक्रवार को बाइक पर गांव मिर्जापुर पहुंचा और सीधे युवती के घर के भीतर चाकू लेकर घुस गया।

पीजीआई रेफर, जिंदगी-मौत में जूझ रही युवती

relation break up with young girl, crazy young man stabbed her

उधर, वारदात को अंजाम देकर मुकेश तुरंत बाइक पर सवार होकर मौके से भागने लगा। लेकिन युवती की चीख सुनकर घर की ओर दौड़ी ग्रामीण महिलाओं ने मुकेश को धर दबोचा और वहीं रस्सियों से बांध दिया। लेकिन इस दौरान मुकेश जहरीला पदार्थ निगलने में कामयाब हो गया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि आरोपी युवक सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।

जिंदगी-मौत में जूझ रही युवती
युवक द्वारा युवती के गले पर धारदार हथियार से किए गए वार ने काफी गहरा घाव बना दिया है। ट्रामा सेंटर में जब युवती को लाया गया और चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया तो युवती की बिगड़ती हालत को देखकर चिकित्सकों ने तुरंत उसे पीजीआई रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार युवती के गले पर बहुत ज्यादा गहरा घाव बन गया है।

जिस वजह से बहुत ज्यादा खून बह चुका है। ऐसे में युवती के गले पर टांकें नहीं लगाए जा सकते, क्योंकि वार की वजह से गले की अंदरूनी मासपेंशियां कट गई है। लिहाजा युवती के गले की इंटरनल सजर्री होगी। उधर, डॉक्टर मनदीप का कहना है कि युवती के गले का घाव करीबन आठ सेंटीमीटर चौड़ा और दो सेंटीमीटर गहरा है। इसलिए युवती की जान खतरे में हैं।

अजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना ने बताया कि युवती के परिजनों ने बताया कि युवती की युवक से शादी तय होने की बात चल रही थी। लेकिन ये बात सिरे नहीं चढ़ी थी।

इसी को लेकर युवक रंजिश पाले हुए था। इसी रंजिश के चलते उसने ये कदम उठाया है। युवक ने खुद भी जहरीला पदार्थ निगला है। युवती के बयान अभी लिए जाने हैं, उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed