{"_id":"5b69e4384f1c1bb15c8b6f1e","slug":"raped-with-women-after-friendship-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती, फिर युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस हुआ दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती, फिर युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस हुआ दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 08 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्ती के बाद चंडीगढ़ की युवती से दुष्कर्म के आरोप में मेरठ निवासी युवक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया है कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। 2017 में उत्तरप्रदेश के जिला मेरठ के अंबेडकर नगर निवासी वैभव बलोटिया (25) से फेसबुक पर दोस्ती हुई। इसके बाद उन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। उन्होंने एक-दूसरे के साथ घर बसाने का फैसला ले लिया।
आरोपी वैभव उससे मिलने के लिए चंडीगढ़ आने लगा। उसे अपने विश्वास में लेकर आरोपी कई बार सेक्टर-22 और सेक्टर-36 थाना अंतर्गत कुछ होटलों समेत अन्य जगहों पर ले गया। यहां शादी के झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। धीरे-धीरे आरोपी युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी और शादी से इनकार कर दिया। युवती की शिकायत पर थाना-36 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, आरोपी गिरफ्त से बाहर है। जांच के दौरान पता लगा कि आरोपी मुंबई में रह रहा है।