फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped minor daughter

नाबालिग को हवस का शिकार बनाता रहा बाप

Tue, 27 Jan 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Tue, 27 Jan 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
raped minor daughter

एक कलयुगी बाप अपनी ही बेटी को पिछले अढ़ाई साल से हवस का शिकार बना रहा था। मामला, गुरदासपुर का है।

विज्ञापन


आरोपी पेशे से ट्रक चालक बताया जा रहा है। पीड़िता 16 साल की है और 12वीं में पढ़ती है। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी ट्रक चालक पीड़िता की मां को जान से मारने की धमकी देकर इस ककृत्य को अंजाम दे रहा था।

पीड़िता ने जब पुलिस को शिकायत दी, तब जाकर पीड़िता की मां को आरोपी की इस करतूत के बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पेशे से ट्रक ड्राईवर है आरोपी

raped minor daughter

पुलिस स्टेशन रंगड़ नंगल के प्रभारी सूबा सिंह ने बताया कि गिरफतार सुरिन्दर पाल सिंह पेशे से ट्रक ड्राईवर है और उस का अपना ट्रक है जब भी वह दूसरे राज्यों से चक्कर लगा कर अपने घर वापिस आता था तो वह अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता।

उसकी बेटी बटाला के एक कालेज में बाहरवी कक्षा की छात्रा है। लेकिन लड़की ने अपनी मां को बताया जिस ने इस की सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया।

पुलिस की सब इंस्पेक्टर गुरचरण कौर के नेतृत्व में एक पुलिस पार्टी द्वारा पीड़ित लड़की का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवाने के बाद उसे मां के हवाले कर दिया जब कि रणजीत कौर के बयानो पर थाना रंगड़ नंगल में भादस की धारा 376 तथा 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed