फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   raped by husband's friend, woman burned alive

पति का दोस्त करता था रेप, आहत होकर खुद को लगाई आग

Sun, 01 Nov 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांश्ाहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांश्ाहर(पंजाब) Updated Sun, 01 Nov 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
raped by husband's friend, woman burned alive

पति का दोस्त बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर महिला की लूट रहा था अस्मत। आहत महिला ने खुद को आग लगा कर ली खुदकुशी। वारदात पंजाब के नवांशहर का है।

विज्ञापन


यहां कस्बा बहराम के नजदीकी गांव बल्लोवाल में एक महिला ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुराचार करने से आहत होकर खुद को आग लगा दी।

झुलसने से महिला की मौत हो गई। मरने से पहले पुलिस को दिए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।

विज्ञापन

80 प्रतिशत जलने के कारण महिला की मौत

raped by husband's friend, woman burned alive

एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतका ने मरने से पहले दिए अपने बयान में बताया था कि उसका पति विदेश में रहता है। उसके पति का दोस्त बिंदर उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार करता था।

इससे आहत होकर उसने अपने आपको आग लगाई है। आग लगने की घटना के बाद महिला को फगवाड़ा के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जालंधर अस्पताल ले जाया गया।

80 प्रतिशत जलने के कारण उसकी मौत हो गई। एएसआई कशमीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस की ओर से आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed