{"_id":"580b7d344f1c1b453d703fbf","slug":"raped-a-women-in-ludhiana-punjab-by-false-promises-of-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को पर्यटन स्थल घुमाता रहा, रेप करता रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को पर्यटन स्थल घुमाता रहा, रेप करता रहा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Rape
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अपने घर के पास ही रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उसे कई दिनों तक पर्यटन स्थलों की सैर कराई और उसके साथ दुराचार किया। उसके बाद आरोपी ने पीड़ित को घर छोड़ दिया।
जब पीड़ित ने उससे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और उसे धमकियां दी। आरोपी अपने घर को ताला लगाकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत थाना सदर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी गुरजीत सिंह के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे मनी करण और मनाली घुमाने लिए ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। मामला जून का है। उसके बाद आरोपी उसे वापस लेकर आया और घर छोड़ दिया। जब पीड़ित ने उससे शादी की बात की तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने कहा कि अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।