{"_id":"e0adf30d8558cb4bc2e87ec156a6ab6b","slug":"rape-with-young-woman-by-brother-in-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहन ने करवाया जीजा से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगी बहन ने करवाया जीजा से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 12 Sep 2014 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के पास रहने आई एक विवाहिता से उसी के जीजा ने रेप किया। इसमें आरोपी का साथ उसकी पत्नी और अन्य रिश्तेदारों ने भी दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसकी शादी कुछ समय पहले हुई तो पति से अनबन रहने की वजह से उसका तलाक हो गया।
तीन जुलाई को उसकी मां की भी मौत हो गई। उसकी आरोपी बहन और जीजा उसे अपने साथ अपने घर ले आए। आरोपियों ने अन्य आरोपियों के साथ मिल उसके साथ दुराचार किया।
आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को न बताए। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन