फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with Women in Ludhiana in the name of friendship

युवक ने दोस्त बनाकर की हैवानियत, फिर बेटियों को लेकर कही ऐसी बात...महिला रह गई सन्न

Mon, 17 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Mon, 17 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
Rape with Women in Ludhiana in the name of friendship
सांकेतिक तस्वीर
पति से अलग रह रही एक महिला को दूसरे शख्स पर विश्वास करना महंगा पड़ गया। शख्स ने उसे जिंदगी भर न भूला देने वाला गम दिया है। साथ ही युवक की नीयत युवती की बच्ची पर जा टिकी। मामला यहीं पर ही नहीं थमा। घटना पंजाब के लुधियाना की है। 
विज्ञापन


पति के साथ चल रहे विवाद के दौरान एक महिला की रिशीनगर इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ दोस्ती हो गई। आरोपी ने उसे पति से तलाक लेने के बाद शादी का झांसा दिया। इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों में संबंध बन गए। दोनों के संबंधों में खटास उस समय आ गई। जब आरोपी ने पीड़ित की बच्चियों पर बुरी नजर रखनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन


जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने महिला से चेक लेकर बैंक में लगा बाउंस करवा दिया और पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने शिकायत पर रिशी नगर इलाके में रहने वाले आनंद जैन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। शिकायत के मुताबिक उसका अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था। इस दौरान आरोपी आनंद जैन के साथ पीड़िता की मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पीड़िता को झांसा दिया कि वह उसके पति के साथ तलाक के बाद उससे शादी करना चाहता है। जिसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। दोनों के रिश्ते में दरार उस समय आ गई। जब आरोपी ने पीड़ित की बच्चियों पर ही बुरी नजर रखनी शुरू कर दी। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दीं। 


जिसके बाद आरोपी ने धोखे से उसका एक चेक ले लिया। जो आरोपी ने बैंक में लगा दिया और वह बाउंस हो गया। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता को नोटिस भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और परेशान करने लगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस के पास की। जांच अधिकारी एएसआई रफीक मोहम्मद ने बताया कि डीए लीगल से राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed