फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with women

केस निपटवा दूंगा, बोला..और कर दिया रेप

Fri, 13 Feb 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, उचाना(हरियाणा) Updated Fri, 13 Feb 2015 05:49 PM IST
विज्ञापन
rape with women

पति से अनबन के चलते अदालत में चल रहे केस को निपटाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने विवाहिता से रेप कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर एक को नामजद कर दो के खिलाफ दुष्कर्म केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जींद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पति के साथ उसकी अनबन के चलते जींद अदालत में उनका केस चल रहा है। महिला के अनुसार इन दिनों वह अपनी बुआ के यहां रह रही है। महिला के अनुसार 22 जनवरी को वह केस के मामले में जींद अदालत जा रही थी तो बस में बड़नपुर गांव का रामरतन मिला।
विज्ञापन


रामरतन ने काफी देर उससे बातचीत कर पूरे मामले के बारे में जानकारी ले ली। युवक ने उसका मोबाइल नंबर भी यह कह कर ले लिया कि वह इस मामले को निपटवा देगा।

जानकार के यहां ले जाकर किया रेप

rape with women

महिला के अनुसार 12 फरवरी को रामरतन का फोन आया कि जींद अदालत में उसकी जान-पहचान है इस पूरे मामले को वह निपटवा देगा। उसे उचाना नए बस स्टैंड पर आने के लिए कहा। वह उचाना के नए बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां बाइक पर रामरतन अपने साथी के साथ मौजूद था।
 
बाइक पर उसे बैठकर वह सुरबरा गांव में अपनी जानकार के यहां ले गया। वहां जाकर उसने कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि इसके बाद उसे उचाना के नए बस स्टैंड पर छोड़ कर साथी के साथ बाइक से फरार हो गया।

सब इंस्पेक्टर संतोष देवी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर एक को नामजद कर दो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed