फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with woman of bengal in chandigarh's hotel

जॉब का झांसा देकर बंगाली युवती से होटल में रेप

Mon, 06 Jul 2015 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jul 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
rape with woman of bengal in chandigarh's hotel

बंगाल की जरूरतमंद महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी का एक कर्मचारी ले गया होटल और लूट ली अस्मत। पुलिस ने कजेहड़ी स्थित हंसराज होटल में रेप, मारपीट और धमकी देने के आरोप में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बंगाल निवासी 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


जिनके पालन पोषण के लिए उसे नौकरी की तलाश थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में बतौर क्लर्क के पद पर तैनात संजीव सापरा से हुई।

नौकरी दिलाने के नाम पर होटल कर दिया रेप

rape with woman of bengal in chandigarh's hotel

पीड़ित ने बताया कि संजीव ने उसे जल्द नौकरी दिलाने का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि संजीव ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए चंडीगढ़ के एक होटल में उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने बताया एक जुलाई को आरोपी उसे नौकरी दिलाने के बहाने चंडीगढ़ लेकर आया।

संजीव ने कजेहड़ी स्थित हंसराज होटल में उसे ठहराने के लिए कमरा बुक कराया। जिसके बाद रात में आरोपी ने होटल में आकर उसके साथ दुराचार किया। इसी दौरान उसे पता चला कि आरोपी संजीव की कोई और महिला दोस्त पहले से होटल में ठहरी हुई है।

इस पर महिला को शक हुआ कि आरोपी झांसा देकर उसका गलत फायदा उठा रहा है। पीड़िता ने विरोध जताते हुए होटल में ठहरी अन्य महिला के सामने उसकी काली करतूतों की पोल खोलनी चाही। लेकिन संजीव ने महिला से नहीं मिलने दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-36 थाने में दर्ज कराई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed