दोस्त जेल में, 'भाभी' को धमकी देकर 8 माह से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति नशा तस्करी के आरोप में बीते 3 सालों से जेल में बंद है। घर में अकेली रह रही उसकी पत्नी से दोस्त 8 माह से कर रहा था रेप। आरोपी ड्राइवर है।
पति के जेल में बंद होने का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बीते आठ-नौ महीनों से उक्त महिला से दुराचार करता आ रहा था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी राजविंदर सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी उसके पति का दोस्त है।
उसने उसे जान से मारने की धमकी देकर कई बाद उससे दुराचार किया। जांच अधिकारी एसआई जसविंदर कौर ने बताया कि पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।
घर में घुसकर नाबालिग से गैंगरेप
उधर अबोहर/फिरोजपुर में अबोहर-श्रीगंगानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक गांव निवासी नाबालिग के साथ उसके ही घर में घुसकर तीन युवकों ने सामूहिक दुराचार किया।
उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहीं थाना खुईयां सरवर पुलिस ने नाबालिग के बयान पर गांव के निवासी वेद प्रकाश, सुनील कुमार व अंजू के खिलाफ भादंस की धारा 376, 354, 451 के तहत मुकदमा नंबर 77 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयानों में पीड़िता ने बताया कि वह आठवीं की छात्रा है। बीते दिन शाम के समय जब वह अपने घर में अकेली थी तो गांव के ही तीन युवकों ने जबरन उसके घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
उसके द्वारा शोर मचाने पर उक्त तीनों युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।