धर्मनगरी में चौथी कक्षा की दो बच्चियों से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी कक्षा में पढ़ रही दो मासूम छात्राओं के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया है। दोनों बच्चियां आपस में सहेलियां है और अपने घर के बाहर खेल रही थी।
पुलिस ने दोनों बच्चियों का एलएनजेपी में मेडिकल करवाकर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं। जिला की एक मोहल्ला वासी महिला ने सिटी थाना में शिकायत दी है कि उसकी दो लड़कियों के साथ मोहन नगर वासी बलदेव सिंह ने बलात्कार किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी बेटी तथा बेटी की सहेली को आरोपी बहला फुसला कर अपने घर ले गया और कमरा बंद कर उनके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों लड़कियों का मेडिकल करवाने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की जांच अधिकारी एएसआई प्रवीण कौर ने बताया कि इन दो बच्चियों में से आरोपी ने एक के साथ दुराचार का प्रयास किया और दूसरी के साथ दुराचार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है।
रेप पीड़िता नाबालिग बच्ची ने जन्मा बच्चा
वहीं पंजाब के बठिंडा में महिला थाने में रेप की शिकायत दर्ज कराने आई नाबालिग बच्ची अचानक बेहोश हो गई। आननफानन में उसे हॉस्पीटल ले जाया गया जहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। शहर के महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने अपने मामा के साथ पहुंची एक नाबालिग अचानक बेहोश होकर गिर गई। पुलिस ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
इससे पहले कि डॉक्टर उसको देख पाते कि उक्त लड़की ने पांच माह के एक मृत बच्चे को जन्म दे दिया। लड़की के मामा ने बताया कि उसकी भांजी ने उसे बताया कि बठिंडा में रहने वाले बिहार निवासी एक युवक उससे जबरन संबंध बनाता था। इस वजह से उसे बीते कुछ दिनों से पेट में दर्द हो रहा है।
इसके बाद वह अपनी भांजी और बहन के साथ महिला थाने में आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे थे। वहां पर उसकी भांजी बेहोश होकर गिर गई। महिला एवं बच्चों के अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स ने बताया कि युवती ने एक पांच माह के मृत बच्चे को जन्म दिया है। महिला थाना पुलिस का कहना है कि लड़की के ठीक होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।