शर्मनाक! चाची और बुआ ने मिलकर लुटवा दी आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाची और बुआ रिश्ते को तार-तार कर दिया। दोनों ने मिलकर अपनी सगी भतीजी को दरिंदे को सौंप कर उसकी इज्जत लुटवा दी।
हैवानियत की घटना हरियाणा के रोहतक की है। मामले में महिला फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पीड़िता की चाची, बुआ सहित पांच आरोपियों को दोषी करार दिया। अब एडीजे सीमा सिंहल की कोर्ट द्वारा सात मार्च को सजा सुनाई जाएगी।
मामले के अनुसार किशोरी अपने माता-पिता के साथ शहर थाने में पहुंची और शिकायत दी कि एक अक्तूबर 2012 को अपने घर अकेली थी। माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। तभी उसकी चाची व बुआ एक महिला के साथ आई और सब्जी लेने के बहाने पुराने बस स्टैंड के पास ले गई।
आरोप रहा कि वहां पर तीनों महिलाओं ने उसे जबरदस्ती सफेद रंग की कार में बैठा दिया। किशोरी के बैठते ही चालक ने गाड़ी हिसार रोड की तरफ तेज भगा ली।
बंद पड़ी फैक्टरी में आरोपी ने किया रेप
पीड़ित ने बताया कि गाड़ी में चालक के साथ अगली सीट पर बिंद्र बैठा हुआ था, जिसे वह पहले से जानती है। दोनों आरोपी उसे शहर से पांच-छह किलोमीटर आगे हिसार रोड पर एक बंद पड़ी फैक्टरी में ले गए, जहां बिंद्र ने उसके साथ गलत काम किया, विरोधी करने में गर्दन दबा दी।
वह काफी डर गई। चालक कार के अंदर ही बैठा रहा। तभी दो-तीन युवक आ गए। बिंद्र उसे छोड़कर कार में बैठकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद उसकी चाची, बुआ व तीसरी महिला ऑटो लेकर आ गई। तीनों उसे बैठाकर घर ले आई।
एक दिन डर के मारे चुप रही, लेकिन अगले दिन अपने माता-पिता को पूरे मामले से अवगत कराया। मामला सिटी थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी चाची, बुआ, तीसरी महिला, आरोपी युवक बिंद्र व कार चालक गोला के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व साजिश रचने का केस दर्ज किया।
तभी से जिला अदालत में मामले की सुनवाई चल रही थी। बुधवार को एडीजे कोर्ट ने पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया। अब उन्हें सात मार्च को सजा सुनाई जाएगी।