घर बुलाकर किशोरी से दरिंदगी फिर तीसरी मंजिल से फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को घर पर बुलाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। हैवानियत का यह मामला हरियाणा के करनाल के अर्जुन गेट इलाके का है।
किशोरी को गंभीर हालत में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुष्कर्म के बाद छत से फेंकने की शहर में यह दूसरी घटना है।
किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार अर्जुन गेट वासी युवक विक्रांत ने 16 वर्षीय किशोरी को मोबाइल पर झूठ बोलकर सोमवार को घर पर बुलाया था।
परिजनों को देख किशोरी को तीन मंजिला छत से नीचे फेंका
शक होने पर परिवार वाले भी किशोरी का पीछा करते हुए जब तक विक्रांत के घर पहुंचते तब तक वह किशोरी से दुष्कर्म कर चुका था। किशोरी के परिजनों को देखकर घबराए आरोपी ने किशोरी को तीन मंजिला छत से नीचे फेंक दिया।
गंभीर हालत में किशोरी को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि दुष्कर्मी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले भी घट चुकी है ऐसी घटना
अर्जुन गेट की घटना से पहले शहर में एक और घटना घट चुकी है। तब एक युवक ने बच्ची को टॉफी के बहाने घर बुलाया। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने बच्ची को छत से फेंक दिया था। इस मामले में सिटी थाना पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है।