शादीशुदा ड्राइवर ने नौकरानी को फांसा, करने लगा रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सिटी पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के यौन शोषण करने के मामले में गांव औलख निवासी असीमत सिंह को नामजद किया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में कोटकपूरा के युवती ने बताया कि वह लोगों के घरों व दफ्तरों में साफ सफाई करने का काम करती है।
एक परिवार के पास काम करते हुए उसकी पहचान उनके कार के ड्राइवर असीमत सिंह के साथ हुई। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देते हुए अपने जाल में फंसा लिया और उसका यौन शोषण करने लगा। शिकायत के अनुसार आरोपी खुद को कुंवारा बताता था लेकिन वह शादीशुदा निकला और उसके बच्चे भी हैं।
सच्चाई पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया था लेकिन इसके बाद भी आरोपी संबंध बनाने के लिए उसे व उसके परिवार को धमकियां देने लगा। एक बार पंचायती तौर पर माफी मांगने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों के बाज नहीं आया। पुलिस ने शिकायत पर पड़ताल के उपरांत आरोपी असीमत सिंह के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
बंदूक की नोक पर घर में घुसकर दुराचार
नकोदर में एक घर में घुसकर एक महिला को रिवाल्वर दिखाकर उससे दुराचार करने का मामला भी सामने आया है। इसके बाद आरोपी के दो साथी घर से जेवर लूटकर फरार हो गए। पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है। उधर पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति किसी काम से कुछ दिनों के लिए बाहर गए हुए थे। 24 जुलाई को वह अपनी दोनों बेटियों के साथ घर में थी, अचानक दीवार फांदकर तीन लोग वहां आ आए। एक आरोपी सैदपुर रोड शाहकोट का रहने वाला मलकीयत सिंह ने रिवाल्वर दिखाकर महिला से दुराचार किया।
वहीं उसके दोनों साथी मोहनी और सोनू निवासी रोतां उसके घर की अलमारी तोड़कर सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। एसएचओ रुपिंदर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।