{"_id":"f8ec90414b486852c238fdd6b5a3a114","slug":"rape-with-punjabi-film-industry-fashion-designer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की डिजाइनर से घर में घुसकर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की डिजाइनर से घर में घुसकर रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, (मोहाली)
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डिजाइनर काम कर रही एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करने वाले सतवंत सिंह के खिलाफ धारा 376, 451, 323 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला डिजाइनर ने बताया कि उसकी उम्र 31 साल है। वह काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में डिजाइनर के रूप में काम कर रही है। वह किराए के एक फ्लैट में रहती हैं, जबकि उसका एक दस साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करने वाला सतवंत सिंह उससे बात करके उसके फ्लैट के एक कमरे में अपना कुछ सामान रख कर गया था। सोमवार रात जब वह अपने कमरे में सो रही थी तो आरोपी जबरदस्ती उसके कमरे में घुस आया। साथ ही उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकी दी कि थी कि वह इस बारे में किसी को भी कुछ भी नहीं बताएगी। अगर ऐसा किया तो उसे घातक परिणाम भुगतने होंगे। घटना के बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए।