{"_id":"f69c589098745f888cf859a7749937a3","slug":"rape-with-neighbor-girl-20-years-imprisonment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
किशनगढ़ से चार वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए शंकर सिंह (29 वर्षीय) को अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
साथ ही उस पर 2 लाख आठ हजार रुपये जुर्माना लगाया है। दोषी मूलरूप से उत्तराखंड के जिला उद्यम सिंह नगर की खटीमा तहसील का रहने वाला है और घटना से 10 दिन पहले ही नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आया था।
विज्ञापन
घटना 8 दिसंबर 2014 की है। किशनगढ़ निवासी महिला के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी 4 साल की बेटी को नहाने के बाद घर की छत पर छोड़ आई थी। थोड़ी देर बाद जब वह छत पर गई तो उसकी बेटी वहां नहीं थी। उसने बेटी की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
काफी देर तक तलाश करने पर भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो उसने पति को फोन कर इसकी सूचना दी। उसका पति घर आया तो दोनों मिलकर बेटी की तलाश में निकले। तलाश करते हुए जब वे सकेतड़ी रोड पर पहुंचे तो वहां उन्हें एक युवक के साथ उनकी बेटी मिली। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी रो रही है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया।
पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया तो उसमें उससे दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने शंकर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट-6 के तहत केस दर्ज किया गया।