फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with mother in law in inlaws

सास थी अकेली, दामाद की नीयत डोली...कर दिया रेप

Sat, 20 Jun 2015 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 20 Jun 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
rape with mother in law in inlaws

घर में सास को अकेला पाकर दामाद ने उससे दुराचार किया। पीड़ित महिला ने सेक्टर-11 थाना पुलिस को रेप की शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दामाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वहीं दामाद घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना धनास के ईडब्लयूएस फ्लैट की है।

जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय पीड़ित महिला अपनी बेटी और दामाद के साथ ही रहती थी। उसने दामाद और बेटी को करीब सात माह पहले ही हरियाणा से साथ रहने के लिए बुलाया था। क्योंकि वह धनास के ईडब्ल्यूएस के फ्लैट्स में अकेली थी।
विज्ञापन


यहां शिफ्ट होने के बाद बेटी ने एक निजी कंपनी में नौकरी ज्वाइन कर ली। वह सुबह ड्यूटी पर जाने के बाद शाम को घर लौटती थी। वहीं हरियाणा निवासी आरोपी दामाद वीरेंद्र भी यहां एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद की छुट्टी थी और बेटी ड्यूटी पर गई थी

rape with mother in law in inlaws

पीड़िता का आरोप है कि दामाद की छुट्टी थी और बेटी ड्यूटी पर गई थी। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे दुराचार किया। आरोप है कि दामाद ने कुछ दिन पहले भी घर में उसे अकेला पाकर जबरदस्ती करने कोशिश की थी। जिसका उसने विरोध किया और इसकी जानकारी बेटी को दी थी। बेटी के समझाने पर दामाद ने माफी मांगी थी।

वारदात के बाद आरोपी फरार

पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। लेकिन उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं मामले की आईओ ऊषा रानी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला फ्लैट्स विवाद से जुड़ा लग रहा है। उन्होंने बताया कि महिला को डर है कि दामाद फ्लैट बेचने के चक्कर में हैं। जबकि वह इसके खिलाफ है। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed