फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with minor in dadumajra, chandigarh crime news

घर में घुसकर 12 साल की बच्ची से रेप, देर रात आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Feb 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Feb 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
Rape with minor in dadumajra, chandigarh crime news
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
डड्डूमाजरा में घर के अंदर खेल रही छठी की छात्रा से दुराचार का मामला सामने आया है। मां के घर लौटने तक 12 वर्षीय बच्ची घर में बेसुध पड़ी रही। मजदूरी कर लौटी मां ने बच्ची हालत देख पूछताछ की तो वारदात का पता चला। परिवार ने पुलिस को सूचना दी और बच्ची को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


बच्ची ने महिला पुलिस को बताया कि लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति किराए के कमरे की खोजबीन करता घर के अंदर दाखिल हुआ। फिर उसने पानी मांगा और मुंह दबाकर गलत काम किया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई है। वहीं थाना मलोया पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शहर की महिलाओं-युवतियों व बच्चों को सकते में डाल देने वाली इस घिनौनी वारदात के बाद स्वयं एसएसपी निलांबरी विजय जगदले ने भी पुलिस थाने पहुुंच कर पुलिसकर्मियों को आरोपी की तलाश के लिए चप्पा-चप्पा खंगालने के निर्देश दिए। थाना मलोया के एसएचओ सहित साउथ डिवीजन के अन्य सभी एसएचओज व पुलिस केमुखबिर अलग-अलग जगहों पर सामान्य कद-काठी के करीब 40 वर्षीय अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटे रहे। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed