{"_id":"f1180e6f0e0df10536c90d8823d095f2","slug":"rape-with-minor-girl-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली नाबालिग को देख किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली नाबालिग को देख किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 01 Feb 2015 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छात्रा ने एक युवक पर उसके घर में घुसकर उससे दुराचार करने का आरोप लगाया है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। पीड़ित छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस की शिकायत पर पुलिस ने मोहल्ला उत्तम सिंह नगर में रहने वाले शंभू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को देर रात इलाके से काबू किया। रविवार सुबह आरोपी को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई। वहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़िता इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। कुछ दिन पहले पीड़िता के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसके घर में घुस गया।
विज्ञापन
पीड़िता के साथ दुराचार कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।