फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor daughter by mother lover in haryana

कर्ज उतारने के लिए नाबालिग बेटी को प्रेमी के आगे परोसा

Tue, 14 Jul 2015 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, सिवानी मंडी Updated Tue, 14 Jul 2015 05:02 PM IST
विज्ञापन
rape with minor daughter by mother lover in haryana

पति घर से लापता क्या हुआ? विवाहिता ने प्रेमी ढूंढ लिया। कर्ज सिर पर चढ़ा तो उसी प्रेमी के सामने अपनी नाबालिग बेटी को परोस दिया। ये सनसनीखेज घटना हरियाणा के सिवानी मंडी कस्बे की है। यहां एक मां पर अपनी 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी का अपने प्रेमी से बलात्कार करवाने का आरोप है।

विज्ञापन


पहली बार तो बेटी चुप रही, लेकिन दूसरी बार जब फिर मां ने उस करतूत को दोहराना चाहा तो छात्रा की हिम्मत जवाब दे गई और नाना-नानी के माध्यम से पुलिस के पास पहुंच गई। पीड़िता छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें भेज दीं।

विज्ञापन

छात्रा ने शिकायत में पुलिस को सुनाई आपबीती

rape with minor daughter by mother lover in haryana

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता गांव बड़वा के मिस्त्री टोहाना निवासी रमेश के साथ मजदूरी करते थे। करीब 7 साल पहले पिता अचानक घर से कहीं चले तो रमेश उनके घर आने लगा और मां के साथ गंदा काम करने लगा।

करीब तीन महीने पहले वह घर में सो रही थी तो रमेश आया और उसके साथ गलत काम करने लगा। वो चिल्लाई तो वहां पर मां भी आ गई। मां बोली, 'बेटी रमेश की बात मान ले, हमारा सारा कर्ज उतर जाएगा'। ये सुन, मैंने विरोध खत्म कर दिया और रमेश ने मां के सामने ही मेरे साथ गंदा काम किया।

बीते दिनों जब रमेश ने दोबारा मेरे साथ गंदा काम करने की बात कही तो मैं घर से भाग निकली और फोन पर नाना-नानी को सारी बात बता दी। नाना नानी ही मुझे पुलिस के पास लेकर आए। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान पर उसकी मां व टोहाना निवासी रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed