बाप बना हैवान, मासूम बेटी संग की घिनौनी करतूत
मासूम बच्ची की तबीयत ठीक नहीं थी इसकी वजह से वो स्कूल नहीं जा सकी। इधर मां जॉब पर गई और हैवान बने बाप ने कर बेटी संग कर डाली घिनौनी करतूत। वारदात पंजाब के लुधियाना का है।
दरअसल थाना सदर क्षेत्र के अधीन एक गांव में कलयुगी पिता ने अपने दस वर्षीय बीमार बेटी के साथ रेप किया। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया।
कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई, जहां से उसके स्वैब जांच के लिए लैब भेज दिए है। बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक वह और उसका पति एक निजी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं।
बेटी को बाथरूम में ले गया और की घिनौनी हरकत
महिला ने बताया कि उनकी एक दस वर्ष की बेटी है। मंगलवार को बेटी की तबीयत खराब थी। इससे वह स्कूल नहीं जा पाई। उसका पति भी बीमारी का बहाना करके फैक्टरी नहीं गया।
उसके जाने के बाद उसका पति अपनी ही बेटी को बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद बच्ची धमकियां देता हुआ उसे उसके पास फैक्टरी ले गया। वहां बच्ची ने सारी बात उसे बताई। इसके बाद वह बेटी को साथ लेकर थाना सदर पहुंची और शिकायत दी।
एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर देर रात को उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।