बस कंडक्टर से दोस्ती कर गंवाई आबरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल से गुरदासपुर मायके जा रही विवाहिता को बस कंडक्टर से दोस्ती की कीमत आबरू गंवाकर चुकानी पड़ी। दोस्ती का फायदा उठा बस कंडक्टर ने दो दिन पहले विवाहिता के घर नशे की हालत में घुस उसके साथ जबरदस्ती दुराचार करने जैसी वारदात को अंजाम दे डाला। डरी सहमी विवाहिता ने किसी तरह की शिकायत थाना डाबा की पुलिस के पास की।
पुलिस ने जांच के बाद पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर पंजाब रोडवेज के अमृतसर के गांव ककड़ा कलां निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, थाना डाबा की पुलिस ने शुक्रवार को सिविल अस्पताल में विवाहिता की मेडिकल जांच कराई। जहां से उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए है।
पंजाब रोडवेज की बस में कंडक्टर है आरोपी
पीड़ित विवाहिता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके मायके गुरदासपुर मे रहते है। कुछ समय पहले वह अपने परिजनों से मिलने के लिए गुरदासपुर के लिए घर से निकली थी।
वह पंजाब रोडवेज की बस पर सवार हो गई। रास्ते में बस कंडक्टर आरोपी गोल्डी के साथ उसकी दोस्ती हो गई। इसी दौरान बातों बातों में आरोपी ने उसका मोबाइल फोन ले लिया और घर का पता भी जान लिया।
उसके बाद आरोपी अक्सर उसे फोन करता रहता था। दो दिन पहले आरोपी उसके घर में घुस आया और नशे में थे। उसने आरोपी को घर से जाने के लिए कहा तो आरोपी ने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया और धमकियां देकर आरोपी वहां से फरार हो गया। डरी सहमी विवाहिता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।
परिजनों ने इसकी शिकायत थाना डाबा की पुलिस के पास की। मामले की जांच कर रही एसआई लता रानी ने कहा कि पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच करवा दी है। आरोपी गोल्डी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।