फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with girlfriend, burned himself

रेप कर सनम बेवफा हुआ तो नाबालिग ने खुद को लगाई आग

Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
rape with girlfriend, burned himself

प्रेमी के बार-बार रेप करने से और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक नाबालिग ने मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगा ली। दिलदहलाने वाली यह घटन पंजाब के लुधियाना में घटी। झुलसी हालत में परिजनों ने उसे सीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन


नाबालिग 70 फीसदी झुलस चुकी है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर टिब्बा रोड निवासी करण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की कोशिश, दुराचार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने कहा कि नाबालिग एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। आरोपी करण (20) के साथ उसके प्रेम संबंध बन गए। इसके बारे में उनके परिजनों को पता नहीं था। करण ने शादी का झांसा देकर कई बार नाबालिग के साथ संबंध बनाए। जब नाबालिग ने उसे शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान नाबालिग ने शुक्रवार शाम मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगा ली।

इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह के मुताबिक नाबालिग 70 प्रतिशत जल चुकी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है।

घर में अकेली नाबालिगा के साथ दुराचार की कोशिश

rape with girlfriend, burned himself

लुधियाना। अपने मालिकों के प्लाट में रह रही एक नाबालिगा को घर में अकेली देख कर ड्राइवर ने उसके साथ दुराचार की कोशिश की। जब नाबालिगा ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। नाबालिगा ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी।

परिजनो ने इसकी शिकायत थाना डुगरी पुलिस के पासकी। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग की शिकायत पर ढंढारी खुर्द में रहने वाले मनोज कुमार के खिलाफ दुराचार की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना डुगरी के सब इंस्पेक्टर नवजोत सिंह ने कहा कि नाबालिग इलाके में ही स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। वह जिस प्लाट में रहती है आरोपी मनोज उक्त प्लाट मालिकों के घर बतौर ड्राइवर नौकरी करता है। प्लाट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। आरोपी वहां पर आया था तो नाबालिगा को घर में अकेली देख उसके साथ दुराचार की कोशिश की।

जब नाबालिग ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार होने कामयाब हो गया। नवजोत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed