किताब के बहाने क्लासमेट को घर बुलाया और...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने किताब देने के बहाने क्लासमेट को घर बुलाया और उसकी इज्जत लूट ली। मामला जीरकपुर का है। लड़की के परिजनों ने युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
युवक का नाम रमनदीप बताया जा रहा है और बादल कॉलोनी का रहने वाला है। रमनदीप के खिलाफ रेप की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दबिश देते हुए रमनदीप को उसके घर से गिरफ्तार किया।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी
पुलिस को दी शिकायत में रेप पीड़िता ने बताया कि वह चंडीगढ़ में सेक्टर 11 स्थित कॉलेज में पढ़ती है। कॉलेज में उसकी मुलाकात रमनदीप नाम के लड़के से हुई। दोनों में अच्छी जान-पहचान हो गई।
एक दिन रमनदीप ने उसे किताब देने के बहाने घर बुलाया। जब वह उसके घर पहुंची तो रमनदीप घर पर अकेला था। इसका फायदा उठाकर रमनदीप ने उसके साथ दुराचार किया।
दुराचार करने के बाद रमनदीप ने लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। इसका फायदा उठाकर रमनदीप ने कई बार लड़की से दुराचार किया। परेशान होकर लड़की ने दुराचार की बात पेरेंटस को बता दी। पेरेंट्स ने तुरंत पुलिस में रमनदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।