फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with 7 years old girl and killed at ludhiana of punjab

7 साल की मासूम को देखकर डोल गई नियत, पहले 'गंदा काम' फिर कत्ल

Mon, 10 Apr 2017 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 10 Apr 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
rape with 7 years old girl and killed at ludhiana of punjab
लुधियाना में दुराचार के बाद बच्ची की हत्या
7 साल की मासूम को देखकर नशेड़ी की नियत डोल गई और उसने बच्ची को दबोच लिया। पहले गंदा काम किया और फिर उसे मार डाला। घटना पंजाब के लुधियाना की है। शेरपुर स्थित फौजी कालोनी गली नंबर एक में शराब के नशे में पड़ोसी ने सात वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। बच्ची को क्वार्टर के बाहर फेंककर भाग निकला।
विज्ञापन


बच्ची के पिता ने बताया कि वो लैंटर की शटरिंग का काम करता है। रविवार करीब 8 बजे वह अपनी पत्नी को साथ लेकर बाजार से सब्जी लेने के लिए चला गया। इस दौरान उसकी सबसे छोटी बेटी दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। लेकिन जब वे करीब 9 बजे जब वापस आए तो बेटी कमरे में नहीं थी। उन्होंने इधर-उधर तलाशना शुरू किया।
विज्ञापन


जब वह दूसरी तरफ बने क्वार्टर के पास पहुंचे तो वहां उनकी बेटी जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। वह नग्न अवस्था में थी और गर्दन पर दांत व नाखून के निशान थे। पड़ोसियों की मदद से बेटी को पहले निजी अस्पताल ले गया। लेकिन वहां डाक्टर ने हालत गंभीर बताकर सिविल अस्पताल ले जाने को कहा। इसके बाद वे बेटी को लेकर सिविल अस्पताल गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को बंधक बनाकर लाठियों से पिटा

rape with 7 years old girl and killed at ludhiana of punjab
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
आसपास के लोगों ने आरोपी मस्तराम को ढूंढ निकाला और उसको एक घर में बंधक बनाकर डंडे व लाठियों से पिटाई की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी 2 कुलदीप शर्मा, एसीपी साउथ, थाना फोकल प्वाइंट व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी।

आरोपी मस्तराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी। उसके खिलाफ दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
- कुलदीप शर्मा, एडीसीपी 2
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed