फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with 7 years minor girl

खेतों में खेल रही मासूम से रेप

Mon, 27 Oct 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Mon, 27 Oct 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
rape with 7 years minor girl

खेत में खेल रही सात वर्षीय बच्ची से दुराचार का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने का आरोपी भी बच्ची के परिजनों के साथ खेत में ही मौजूद था।

विज्ञापन


उसने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुराचार किया। घटना गांव में शुक्रवार दोपहर के समय हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित की मां ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने बच्चों को लेकर खेत में पराली लगवाने गई थी। इस दौरान खेत में सात वर्षीय लड़की व दो अन्य बच्चे खेल रहे थे। जब सभी व्यक्ति काम में लगे हुए थे तो 24 वर्षीय मनोज खेत में बने कमरे से पानी लेने का बहाना बनाकर चला गया।

विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में

rape with 7 years minor girl

कमरे में उसने उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किया। बाद में उन्हें इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया, इसमें दुराचार की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार समेत पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

जांच अधिकारी एसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed